मोदी कैबिनेट ने किए 3 बड़े ऐलान! देश में बनेंगे सेमीकंडक्टर, 4 नए प्लांट्स को मंजूरी, लखनऊ मेट्रो का भी होगा विस्तार
केंद्रीय कैबिनेट ने मंगलवार को 18,541 करोड़ रुपये की तीन बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी दी। इनमें भारत में चार नई सेमीकंडक्टर विनिर्माण इकाइयों का विस्तार, लखनऊ मेट्रो के फेज वन बी का विस्तार और अरुणाचल प्रदेश में 700 मेगावाट की तातो-II जल विद्युत परियोजना शामिल है।