हिंदी
नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने गुरुवार को ‘एक देश एक चुनाव’ बिल को मंजूरी दे दी है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक, सूत्रों का कहना है कि 'एक देश एक चुनाव' के प्रस्ताव को संसद में जल्द पेश किया जा सकता है।
बड़ी खबर
➡️'एक देश एक चुनाव' बिल को कैबिनेट से मिली मंजूरी मंजूरी: सूत्र
➡️संसद में जल्द पेश हो सकता बिल pic.twitter.com/buHUJfLt9H— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) December 12, 2024
मोदी सरकार की कोशिश है कि अगले सप्ताह संसद के मौजूदा शीतकालीन सत्र में ही इस बिल को पेश किया जाए।
मांगे गए थे सुझाव
इससे पहले पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता वाली कमिटी ने एक देश एक चुनाव से जुड़ी रिपोर्ट सरकार को सौंपी थी। इस मसौदे को तैयार करने के लिए आम लोगों, राजनेताओं, कानूनविदों और तमाम क्षेत्रों से जुड़े विशेषज्ञों से सुझाव मांगे गए थे।
2024 के आम चुनाव में भाजपा के अगुआई वाले एनडीए के एजेंडे में यह सबसे मुद्दा रहा।
कमेटी में ये लोग हैं शामिल
इस कमेटी में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद समेत आठ सदस्य हैं। उनके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी, डीपीए नेता नेता गुलाब नबी आजाद, वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश साल्वे शामिल हैं। वहीं 15वें वित्त आयोग के पूर्व अध्यक्ष एनके सिंह, लोकसभा के पूर्व महासचिव डॉ. सुभाष कश्यप और पूर्व मुख्य सतर्कता आयुक्त संजय कोठारी भी इस कमेटी का हिस्सा हैं।
एक साथ कराए जाएंगे चुनाव
'एक देश, एक चुनाव' के तहत लोकसभा और विधानसभा के चुनाव एक साथ कराए जाएंगे। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता वाली कमेटी की रिपोर्ट में सुझाव दिया गया है कि पहले चरण में लोकसभा और राज्यसभा चुनाव को एक साथ कराना चाहिए।
कमेटी ने सिफारिश की है कि लोकसभा और राज्यसभा के चुनाव एक साथ संपन्न होने के 100 दिन के भीतर स्थानीय निकाय चुनाव हो जाने चाहिए।
Published : 12 December 2024, 2:24 PM IST
Topics : Breaking News ManojTibrewalAakashDynamiteNews ManojTibrewalAakashEkMulaqat ManojTibrewalAakashIASTopper ManojTibrewalAakashInterview ManojTibrewalAakashJournalist Modi Cabinet One Nation One Election One Nation One Election Bill Union Cabinet