उत्तराखंड में सतत विकास की नई दौड़ शुरू, SDG अवॉर्ड 2024–25 के लिए युवाओं और संस्थाओं के नामांकन खुले
उत्तराखंड में सतत विकास लक्ष्यों को आगे बढ़ाने वाले युवाओं और संस्थाओं को सम्मानित करने के लिए SDG Achiever Award 2024–25 की प्रक्रिया शुरू हो गई है। UNDP और नीति आयोग की साझेदारी में शुरू किए गए इस पुरस्कार के लिए नामांकन 30 नवंबर तक स्वीकार किए जाएंगे। इस बार गांव स्तर से लेकर युवा श्रेणी तक नई पहलें शामिल की गई हैं।