रामनगर काशीपुर मार्ग पर टेंपो पर पेड़ गिरने से हड़कंप, चालक घायल, यात्री सुरक्षित
तीन दिन से हो रही बारिश ने आम जनजीवन को प्रभावित किया है। बुधवार को रामनगर काशीपुर मार्ग पर एक टेंपो के ऊपर पेड़ गिरने से अफरा-तफरी मच गई। टेंपो में सवार यात्री बाल-बाल बच गए, लेकिन चालक को गंभीर चोटें आईं। घटना में विद्युत पोल भी क्षतिग्रस्त हो गए।