Share Market Alert: रविवार को भी खुलेगा शेयर बाजार! बजट डे पर ट्रेडिंग को लेकर बड़ा अपडेट, पढ़ें पूरी खबर
यूनियन बजट 2026 इस बार 1 फरवरी को रविवार के दिन पेश किया जाएगा, जिसे देखते हुए शेयर बाजार को लेकर निवेशकों में उत्सुकता बढ़ गई है। स्टॉक एक्सचेंजों ने साफ किया है कि बजट डे पर BSE और NSE खुले रहेंगे और सामान्य समय के अनुसार ही ट्रेडिंग होगी और इसके साथ ही कमोडिटी बाजार में भी स्पेशल सेशन रखा गया है। हालांकि, बजट के दिन बाजार में उतार-चढ़ाव तेज रहने की आशंका जताई जा रही है।