गोरखपुर में चिलुआताल का कायाकल्प, क्या अब बदल जाएगा पूरा पर्यटन नक्शा, जानिए पूरी कहानी
गोरखपुर में 20.39 करोड़ की लागत से चिलुआताल का कायाकल्प किया गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ इसका लोकार्पण करेंगे। पाथवे, एप्रोच रोड, बोटिंग और दुकानें इसे नया पर्यटन हॉटस्पॉट बनाएंगी। स्थानीय लोगों को रोजगार और पर्यटकों को नई सुविधा मिलेगी।