Maharajganj News: पहले बाइक चोरी, अब दुकान में सेंध! धानी बाजार में चोरों के बढ़ते हौसले से व्यापारी परेशान
महराजगंज के धानी बाजार में चोरी की घटनाओं ने व्यापारियों की चिंता बढ़ा दी है। बाजार स्थित सुभाष किराना स्टोर से टाटा नमक की 11 बोरियां चोरी होने का मामला सामने आया है। कुछ दिन पहले काली मंदिर के पास से बाइक चोरी की घटना भी हुई थी। लगातार घटनाओं के बाद व्यापारियों ने सीसीटीवी फुटेज की जांच, चोरी का जल्द खुलासा और बाजार में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।