Budaun: खेत पर काम करने निकले किशोर के साथ ऐसा क्या हुआ कि परिजनों के उड़े होश
बदायूं जिले के कादरचौक थाना क्षेत्र के ककोड़ा गांव में 14 वर्षीय किशोर का शव नीम के पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। खेत पर गए किशोर के देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।