पंक्चर की दुकान चलाने वाला निकला 100 करोड़ की कंपनी का मालिक! जब सच सामने आया तो अधिकारियों के भी उड़ गए होश
गोरखपुर में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने जीएसटी विभाग और पुलिस दोनों को हैरान कर दिया। पंक्चर की छोटी सी दुकान चलाने वाले युवक के नाम पर 100 करोड़ रुपये के कारोबार वाली कंपनी दर्ज मिली। करोड़ों के टैक्स बकाये का नोटिस पहुंचा तो जो कहानी सामने आई, उसने कई बड़े सवाल खड़े कर दिए।