29वें मैच में ही श्री चरणी ने रच दिया इतिहास, 22 की उम्र में इस खास रिकॉर्ड तक पहुंचीं भारतीय स्पिनर
22 साल की श्री चरणी ने महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐसा मुकाम हासिल किया है, जिसने उन्हें रिकॉर्ड बुक में खास जगह दिला दी। बांग्लादेश के खिलाफ सेमीफाइनल में किफायती गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 50 विकेट का आंकड़ा भी छू लिया।