Asia cup: दुश्मन से होगी भारत की एक और भिड़ंत, बांग्लादेश को हराकर पाक को मिली फिनाले में जगह
दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराकर फिनाले में जगह बना ली है। यह मैच दोनों टीमों के लिए करो या मरो का मुकाबला था, जिसमें पाकिस्तान ने दबाव में होते हुए भी शानदार प्रदर्शन किया और जीत हासिल की।