सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण हमले का खुला राज! निहंग ने बताई वार करने की वजह
महाराष्ट्र के नांदेड़ में पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमले से हड़कंप मच गया है। शहर के पास स्थित गुरुद्वारा माता साहिब देवान जी मुगत के दर्शन के बाद जब वे सीढ़ियों से नीचे उतर रहे थे, तो वहां इंतजार कर रहे एक बुजुर्ग निहंग सिंह ने बादल पर कृपाण से हमला कर दिया।