आवारा पशुओं से लेकर 600 गन्ने के भाव तक, किसानों ने रख दीं 6 बड़ी मांगें; सरकार से क्या चाहा?
बरेली में भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति ने किसानों और जवानों से जुड़े मुद्दों को लेकर सदर तहसील में उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने आवारा पशुओं से निजात, गन्ने का भाव 600 रुपये प्रति क्विंटल, एमएसपी की कानूनी गारंटी, कृषि कर्ज माफी समेत छह मांगें रखीं।