फतेहपुर में NH बना स्टंट का अखाड़ा, हाईवे पर लेटकर दौड़ाई बाइक, Video
फतेहपुर के नेशनल हाईवे पर एक युवक ने चलती बाइक पर लेटकर खतरनाक स्टंट किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस घटना ने एक बार फिर सोशल मीडिया के लिए किए जाने वाले खतरनाक स्टंट पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।