Gorakhpur News: “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण और मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, बांटे गए शील्ड और टीशर्ट
गोरखपुर जोन में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कर पर्यावरण जागरूकता फैलाई गई और हाईस्कूल व इंटर के 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। पौधरोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का मजबूत संदेश दिया गया और हर व्यक्ति को हरियाली बढ़ाने की प्रेरणा दी गई।