Share Market: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, नीचे फिसला सेंसेक्स और निफ्टी; इन शेयरों ने बढ़ाया दबाव
भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को कमजोरी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई। सेंसेक्स 650 अंक से ज्यादा गिर गया जबकि निफ्टी 23,450 के नीचे फिसल गया। बैंकिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर शेयरों में गिरावट और वैश्विक बाजारों की कमजोरी से बाजार पर दबाव बना रहा।