2027 के महासमर का आगाज: 5 अगस्त को आगरा से चुनावी अभियान की शुरुआत करेगी समाजवादी पार्टी
आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी एक बड़े कार्यकर्ता सम्मेलन के जरिए आगरा से अपने नए अभियान का आगाज करने जा रही है। पार्टी नेतृत्व की मौजूदगी में होने जा रही इस बैठक से चुनावी बिसात बिछनी शुरू होगी।