प्रधानमंत्री मोदी का गुजरात दौरा: समृद्धि की नई दिशा में नया कदम, इन योजनाओं का करेंगे शिलान्यास
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात के भावनगर में अपने दौरे की शुरुआत करेंगे, जहां वे 34,200 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान समुद्री और बंदरगाह क्षेत्र में नई नीतियों की घोषणा और कई महत्वाकांक्षी परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा।