समाजसेवी शारिक मलिक को मिला बड़ा दायित्व, उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग में नियुक्ति
क्षेत्र के लिए गर्व का अवसर लेकर आई एक अहम खबर में सार्सेना निवासी और विख्यात समाजसेवी शारिक मलिक को उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया है। राज्यपाल ने उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग अधिनियम 2002 की धारा 32 के तहत प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए उनकी नियुक्ति को स्वीकृति दी है। जारी आदेश के अनुसार, मलिक का कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तिथि से अगले पाँच वर्षों तक रहेगा।