गांव में ट्रेनिंग और शहर में वारदात, घूंघट की आड़ में 36 महिलाएं करती थी कांड; पढ़ें यूपी के ऑटो लिफ्टर गैंग की कहानी
गोरखपुर पुलिस ने चेन स्नेचिंग और चोरी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है, जिसमें 36 महिलाएं और 4 पुरुष शामिल हैं। ये गैंग महिलाओं और बुजुर्गों को टारगेट कर चेन स्नेचिंग और लूटपाट करता था। पुलिस ने गिरोह के सरगना विष्णु सहित सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।