गोरखपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: चोरी की मोटरसाइकिल और आभूषणों के साथ 6 अभियुक्त गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में अपराधों पर अंकुश लगाने और अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पीपीगंज पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक पीपीगंज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सर्विलांस सेल और एंटी थेफ्ट सेल के सहयोग से छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।