लोकसभा में SIR पर घमासान: कागज फेंककर हुई नारेबाजी, किरेन रिजिजू ने दी ये चेतावनी
लोकसभा में मंगलवार को बिहार वोटर लिस्ट रिवीजन के मुद्दे पर हंगामा हुआ, जब विपक्षी सदस्यों ने वेल में आकर नारेबाजी की और मंत्री जी किशन रेड्डी के चेहरे पर कागज के टुकड़े फेंके। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष के इस व्यवहार की निंदा की और इसे सदन की गरिमा गिराने वाला बताया। पीठासीन अधिकारी जगदंबिका पाल ने भी कांग्रेस के उपनेता को इस घटना का जिम्मेदार ठहराया।