कौन बनेगा राम मंदिर का पहला CEO? 16 दावेदारों की दौड़ खत्म, अब सिर्फ 3 नामों पर लगेगी मुहर
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी यानी CEO के चयन की प्रक्रिया अब अपने अंतिम दौर में पहुंच गई है। 16 उम्मीदवारों के अंतिम साक्षात्कार पूरे हो चुके हैं। अब सर्च कमेटी तीन नामों का पैनल तैयार कर ट्रस्ट को सौंपेगी। इसके बाद ट्रस्ट इन्हीं तीन नामों में से एक का चयन करेगा। 2 सितंबर को होने वाली ट्रस्ट की बैठक में राम मंदिर के पहले CEO के नाम का ऐलान होने की पूरी संभावना जताई जा रही है।