Kanpur News: जाजमऊ की ‘एक्ने ट्रेनर्स’ टेनरी में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, लाखों का चमड़ा जलकर खाक
कानपुर के जाजमऊ स्थित ‘एक्ने ट्रेनर्स’ टेनरी की तीसरी मंजिल पर शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। दमकल की दो गाड़ियों ने 45 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन स्प्रे डिपार्टमेंट में रखा भारी मात्रा में चमड़ा जलकर खाक हो गया।