World Hypertension Day: स्क्रीन टाइम, तनाव और जंक फूड से युवाओं में बढ़ रहा मोटापा और हाई ब्लड प्रेशर का खतरा
आरएमएल अस्पताल और एबीवीआईएमएस के अध्ययन में खुलासा हुआ है कि एडीएचडी वाले युवाओं में मोटापा और हाई ब्लड प्रेशर का खतरा अधिक है। स्क्रीन टाइम, तनाव और जंक फूड इसके प्रमुख कारण हैं। समय पर पहचान, व्यायाम और काउंसलिंग से जोखिम कम किया जा सकता है।