कहीं बच्चों की जान पर भारी न पड़ जाए जर्जर स्कूल! असुरक्षित भवन में कक्षाएं चलने का आरोप, DM से शिकायत
मैनपुरी में जिला अभिभावक एसोसिएशन ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर जर्जर बताए जा रहे स्कूल भवन में कक्षाओं का संचालन रोकने की मांग की है। एसोसिएशन का दावा है कि अक्टूबर 2019 की विशेषज्ञ जांच में भवन को विद्यार्थियों के लिए असुरक्षित बताया गया था। संगठन ने दोबारा जांच कराने और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।