घर के भीतर अपनों ने ही अपनों को किया लहूलुहान, हाथरस में बीच-बचाव करने पहुंचे पिता और बच्चों पर टूटा कहर
हाथरस जिले के सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव सठिया में मंगलवार शाम मामूली बात को लेकर परिवार के सदस्यों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। बीच-बचाव करने पहुंचे पिता और उनके दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।