राजस्थान में अफसर का भ्रष्टाचार मॉडल: फर्जी नौकरी से 5 साल तक उठाए 37 लाख वेतन, पढ़ें सनसनीखेज खबर
राजस्थान की राजधानी जयपुर से भ्रष्टाचार का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग (DOIT) के संयुक्त निदेशक प्रद्युम्न दीक्षित ने फर्जी नौकरी के जरिये पांच साल तक 37 लाख वेतन का लाभ उठाया।