IIT Bombay: ‘मुझसे गलती हो गई’ , साहिल की आखिरी कॉल ने खोला नया राज
आईआईटी बॉम्बे छात्र साहिल वाकोडे की मौत के मामले में उसकी आखिरी फोन बातचीत सामने आई है। रिपोर्टों के मुताबिक, दोपहर 2:30 बजे उसने महिला दोस्त से परीक्षा को लेकर बात की और कहा कि उससे गलती हो गई। पुलिस बयान और CCTV की जांच कर रही है। संस्थान ने 10 सदस्यीय समिति बनाई है।