Bihar News: जन्मदिन का सपना था, गुल्लक में जमा थे पैसे… नेपाल की तबाही देख 12 साल की वैष्णवी ने कर दिया बड़ा काम
बिहार के सहरसा की 12 वर्षीय वैष्णवी ने मानवता की मिसाल पेश की है। छह महीने तक जन्मदिन मनाने के लिए गुल्लक में पैसे जमा करने वाली वैष्णवी ने नेपाल की बाढ़ और वहां की तबाही देख अपना फैसला बदल दिया। उसने पूरी गुल्लक बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए दान कर दी।