सहारनपुर में दर्दनाक हादसा: शाकंभरी देवी से लौट रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को कंटेनर ने मारी टक्कर, चार की मौत और दर्जन भर घायल
सहारनपुर के देवबंद हाईवे पर शाकंभरी देवी से नवरात्रि की ज्योत लेकर मेरठ लौट रही श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली को तेज रफ्तार कंटेनर ने पीछे से टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में 4 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और एक दर्जन लोग घायल हो गए। DM-SSP ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना।