बारिश हो तो आफत, न हो तो परेशानी! आखिर देवरिया में मौसम क्यों बन रहा मुसीबत?
देवरिया के कोटवा टोला रामपुर में बदहाल रास्ते और बरसात के दौरान जलभराव से परेशान दर्जनों ग्रामीण डीएम कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने रास्ते को खड़ंजा या इंटरलॉकिंग कराने की मांग की। एडीएम प्रेम नारायण सिंह ने शिकायत सुनकर अधिकारियों को पत्र भेजने और कार्य को 2026-27 की कार्ययोजना में शामिल कराने का भरोसा दिया।