ताले में बंद हरियाली: रामपुर ग्रामसभा का पार्क बदहाल, देखरेख के अभाव में गंदगी और झाड़ियों का बना अड्डा
महराजगंज के रामपुर ग्रामसभा में स्थित सार्वजनिक पार्क लापरवाही और प्रशासनिक उपेक्षा की वजह से वर्षों से जर्जर स्थिति में है। पार्क के मुख्य द्वार पर ताला लटका हुआ है, अंदर घास-फूस और झाड़ियां उग आई हैं, जिससे बच्चे और बुजुर्ग पार्क का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं।