आगरा में महिला बस परिचालक का पुलिस पर गंभीर आरोप, चौकी में बंद कर थप्पड़ मारने का दावा
आगरा के टेढ़ी बगिया क्षेत्र में सवारी बैठाने को लेकर हुए विवाद के बाद महिला बस परिचालक ने पुलिसकर्मियों पर चौकी में बंद कर थप्पड़ मारने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं, जबकि एसीपी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।