बांदा में बड़ा हादसा: सुबह खुशी-खुशी घर से निकले थे बहन-भाई, घर वापस लौटा शव; आखिर ऐसा क्या हुआ?
बांदा की चंद्रावल नदी में सोमवार को ऐसा दर्दनाक हादसा हुआ जिसने पूरे इलाके को झकझोर दिया। सुबह घर से हंसी-खुशी निकले तीन बच्चे कुछ देर बाद गहरे पानी में समा गए। घंटों चले तलाश अभियान के बाद जब शव बाहर निकाले गए तो परिवारों में चीख-पुकार मच गई।