छापेमारी से उबाल: मंडी सचिव की कार्रवाई पर भड़के राइस मिलर, DM से निष्पक्ष जांच की मांग
महराजगंज में मंडी सचिव की राइस मिलों पर छापेमारी से मिल संचालकों में आक्रोश है। राइस मिल एसोसिएशन ने कार्रवाई को एकतरफा और उत्पीड़नपूर्ण बताते हुए जिलाधिकारी से निष्पक्ष जांच की मांग की है। मिलरों के अनुसार इससे उनका कारोबार प्रभावित हो रहा है।