Deoria News: तहसीलदार न्यायालय पहुंचे डीएम, पुराने लंबित मामलों पर दिखाई सख्ती, जल्द निस्तारण के दिए निर्देश
देवरिया के रुद्रपुर तहसील में जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने तहसीलदार न्यायालय का निरीक्षण किया। उन्होंने पुराने लंबित राजस्व मामलों के समयबद्ध निस्तारण, न्यायालय की पारदर्शी कार्यप्रणाली, रिकॉर्ड के सुव्यवस्थित रखरखाव और साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीएम ने अधिकारियों से फरियादियों को त्वरित और निष्पक्ष न्याय उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।