सावन में भव्य रुद्राभिषेक अभियान, प्रयागराज के 15 मंडलों में होंगे आयोजन, आम जनता भी होगी शामिल
सावन के पावन महीने में प्रयागराज में भारतीय जनता पार्टी की ओर से एक विशेष धार्मिक पहल की जा रही है। भाजपा महानगर इकाई ने निर्णय लिया है कि पूरे सावन माह के दौरान शहर के सभी 15 मंडलों में सामूहिक रूद्राभिषेक का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन जिले के प्रमुख शिवालयों में क्रमबद्ध तरीके से आयोजित किया जाएगा, जिससे न केवल धार्मिक वातावरण बनेगा, बल्कि सामाजिक एकजुटता को भी बल मिलेगा।