रामपुर जेल में आजम खान से परिवार ने की मुलाकात, पत्नी ने कहा- तबीयत खराब है
रामपुर जिला कारागार में बंद सपा नेता आजम खान से उनकी पत्नी तंजीम फातिमा, बेटे अदीब आजम और बहन निखत अखलाक ने मुलाकात की। मुलाकात के बाद आजम खान की सेहत को लेकर चिंता जताई गई। मीडिया से बातचीत में तंजीम फातिमा ने साफ कहा कि आजम खान की तबीयत पहले दिन से ही खराब है।