Rajiv Gandhi Jayanti: राजीव गांधी की जयंती पर ही क्यों मनाया जाता है सद्भावना दिवस? जानिए क्या है खास वजह
हर साल 20 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर सद्भावना दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, सांप्रदायिक सौहार्द और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना है। 1992 से यह दिन राष्ट्रीय दिवस के रूप में सूचीबद्ध है और इस मौके पर सद्भावना प्रतिज्ञा भी दिलाई जाती है।