सीमा पर पुलिसकर्मियों की हत्या, आखिर किसने मारे ये सिपाही? सवालों के घेरे में पंजाब सरकार
भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट दोरांगला सेक्टर में स्थित पुलिस चेक पोस्ट पर शनिवार की रात को दो पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का मामला गरमाता जा रहा है। पंजाब सरकार एवं पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं कि जब सुरक्षा एजेंसियों ने पहले ही किसी बड़ी वारदात का इनपुट जारी कर दिया था, तो सरकार कहां सो रही थी।