Deoria: कोटे की दुकान पर पहुंचकर डीएम ने जाना खाद्यान्न वितरण का हाल, स्टॉक रजिस्टर अपडेट न मिलने पर बिफरे
देवरिया के जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने मेहरौना स्थित सरकारी राशन की दुकान का अचानक निरीक्षण किया। जांच के दौरान स्टॉक रजिस्टर अपडेट नहीं मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और कोटेदार को रिकॉर्ड नियमित रूप से दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।