हल्द्वानी पहुंचे पूर्व भारतीय क्रिकेटर प्रवीण कुमार, स्टेडियम निरीक्षण के साथ साझा की अपनी यादें; जानिये क्या कहा…
पूर्व भारतीय क्रिकेटर प्रवीण कुमार ने हल्द्वानी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का दौरा किया। स्टेडियम की सुविधाओं का जायजा लेने के साथ उन्होंने अपने अनुभव साझा किए और युवाओं को लगातार मेहनत और धैर्य बनाए रखने की सलाह दी। जल्द ही वह ईवीसीएल टी-20 में ‘दिल्ली नाइट्स’ की ओर से खेलते नजर आएंगे।