गोरखपुर: धार्मिक स्थलों को मिलेगी सुरक्षा, पीपीएस अधिकारी संतोष कुमार सिंह को मिली ये जिम्मेदारी
गोरखपुर में धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ व व्यवस्थित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 2001 बैच के अनुभवी पीपीएस अधिकारी संतोष कुमार सिंह ने पुलिस अधीक्षक (मंदिर सुरक्षा) के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने 14 नवंबर को औपचारिक रूप से कार्यभार संभालते हुए अपनी प्राथमिकताओं और कार्यशैली के संकेत स्पष्ट कर दिए।