गोरखपुर में वाहन चोरी पर पुलिस का शिकंजा, दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार
गोरखपुर के कैंट थाना क्षेत्र में हुई मोटरसाइकिल चोरी के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के अपराधियों में हड़कंप मच गया है, वहीं आम नागरिकों ने राहत की सांस ली है।