GDP 7.8% पर PM मोदी ने दी खुशखबरी, फिर बोले- विदेश घूमना और बाहर शादी करना छोड़ें, सोना भी न खरीदें!
भारत की 7.8 प्रतिशत आर्थिक विकास दर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत और ‘वोकल फॉर लोकल’ पर जोर देते हुए विदेश यात्रा, विदेश में शादी और गैर-जरूरी सोने की खरीदारी से बचने की अपील की। PM मोदी ने कहा कि सामूहिक प्रयासों से भारत की आर्थिक ताकत और मजबूत होगी।