पीलीभीत में शंकराचार्य के बयान से मचा सियासी तूफान, CM योगी पर क्या कह गए?
पीलीभीत में गोरक्षा धर्मयुद्ध यात्रा के दौरान शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर परोक्ष तंज कसते हुए कहा कि संन्यासी का कार्य धर्म की रक्षा और प्रचार-प्रसार करना है, सत्ता चलाना नहीं। उन्होंने गोसंरक्षण और गाय को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग भी दोहराई।