Chandauli News: 100 रुपये का पेट्रोल डलवाया, रास्ते में बंद हो गई बाइक, पंप पहुंचा तो सामने आया चौंकाने वाला दावा
चंदौली के चकिया तिराहे स्थित प्रीमियम पेट्रोल पंप पर ग्राहकों ने कम पेट्रोल देने और तेल चोरी के गंभीर आरोप लगाए। वीरेंद्र प्रताप यादव का दावा है कि 100 रुपये का पेट्रोल भरवाने के बाद बाइक रास्ते में बंद हो गई। शिकायतकर्ताओं ने संचालक पर बदतमीजी और गाली-गलौज का भी आरोप लगाया है।