ऑपरेशनल फेल या कुछ और? इंडिगो संकट ने छेड़ी बड़ी बहस, अब से इन कार्यप्रणाली पर नियामकों की होगी पैनी नजर
दिसंबर में सैकड़ों उड़ानें रद्द होने के बाद इंडिगो का परिचालन संकट अब गंभीर जांच के घेरे में है। सीसीआई और डीजीसीए दोनों ही एयरलाइन की भूमिका, प्रबंधन और बाजार प्रभाव की पड़ताल कर रहे हैं। प्रारंभिक आकलन के बाद आयोग इस निष्कर्ष पर पहुंचा कि मामले में विस्तृत जांच जरूरी है।