नैनीताल में दोस्तों के साथ घूमने गया युवक खाई में गिरा, दर्दनाक मौत
नैनीताल जिले की किलबरी पंगोट रोड पर दोस्तों के साथ घूमने निकले युवक की खाई में गिरने से मौत हो गई। रात के अंधेरे और घने जंगल के बावजूद पुलिस, फायर सर्विस और एसडीआरएफ ने मिलकर उसे बचाने की पूरी कोशिश की। लंबी रेस्क्यू के बाद भी युवक को बचाया नहीं जा सका।